Menu
#Destinations

CCTV में कैद हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश: चंद सेकंड में आग के गोले में तब्दील हुआ विमान; महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक.

मुंबई/पुणे (28 जनवरी 2026): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का आज सुबह पुणे के बारामती में एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। इस हादसे में उनके साथ सवार 4 अन्य लोगों की भी जान चली गई है। घटना के कुछ ही देर बाद हादसे का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 जन, 2026
CCTV में कैद हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश: चंद सेकंड में आग के गोले में तब्दील हुआ विमान; महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक.

मुंबई/पुणे (28 जनवरी 2026): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का आज सुबह पुणे के बारामती में एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। इस हादसे में उनके साथ सवार 4 अन्य लोगों की भी जान चली गई है। घटना के कुछ ही देर बाद हादसे का एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता साफ देखी जा सकती है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान लैंडिंग के दौरान आसमान से तेजी से नीचे की ओर गिरता है। जमीन से टकराते ही एक जोरदार धमाका होता है और पूरा विमान चंद सेकंड के भीतर आग के गोले में तब्दील हो जाता है। घटनास्थल से आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

हादसे की वजह और स्थिति यह हादसा बुधवार सुबह बारामती के पास हुआ। अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए एक जनसभा को संबोधित करने मुंबई से बारामती जा रहे थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन विमान के परखच्चे उड़ चुके थे।

सरकार ने घोषित किया 3 दिन का राजकीय शोक उपमुख्यमंत्री के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक (28 से 30 जनवरी) की घोषणा की है।

इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा आज (बुधवार) को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

परिवार बारामती रवाना इस दुखद खबर के बाद अजित पवार का परिवार गहरे सदमे में है। उनकी पत्नी और सांसद सुनेत्रा पवार, बेटे पार्थ और चचेरी बहन सुप्रिया सुले दिल्ली से तुरंत बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।

 

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article