Menu
#अंतराष्ट्रीय

प्रदेश के मैदानी जिलों में तीन दिन तक और गर्म हवाओं का अलर्ट जारी..

उत्तराखंड ; मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं चलेंगी। इस वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 जून, 2024
प्रदेश के मैदानी जिलों में तीन दिन तक और गर्म हवाओं का अलर्ट जारी..

उत्तराखंड ; मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक गर्म हवाएं चलेंगी।

इस वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।

देहरादून में मौसम साफ रहेगा। झोंकेदार हवाओं के साथ दून का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले 2022 में 12 जून को इतना तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा हल्द्वानी और रुद्रपुर का तापमान 43:5 तक पहुंच गया।

Tagged:
Share This Article