Menu
#Mumbai

आल हिन्द कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने उत्साह पूर्वक मनाया 77 वां स्वतन्त्रता दिवस

देहरादून आल हिन्द कंस्ट्रक्शन कम्पनी के तत्ववाधान में 77 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया l मुख्यातिथि पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष गुलशन बाहरी ने ध्वजारोहण कर प्रदेश वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की वधाई देते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम भाईचारे को बढ़ावा देगा, हमें उन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 अग, 2023
आल हिन्द कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने उत्साह पूर्वक मनाया 77 वां स्वतन्त्रता दिवस

देहरादून 

आल हिन्द कंस्ट्रक्शन कम्पनी के तत्ववाधान में 77 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया l
मुख्यातिथि पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष गुलशन बाहरी ने ध्वजारोहण कर प्रदेश वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की वधाई देते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम भाईचारे को बढ़ावा देगा, हमें उन देश भक्तों को नहीं भुलाना चाहिए जिनकी कुर्बानियों के कारण हमें आजादी मिली है l
कार्यक्रम का आयोजन भाई मुशफीस पठान एवं बाबर पठान के सहयोग से आयोजित किया गया l कार्यक्रम में भारत माता की जय एवं बंदेमातरम के नारों वातावरण को देशभक्ति मय बना दिया l नवीन देवरानी ने कहा कि देश की प्रगति में सब को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए l
इस अवसर पर मुशफीस पठान, बाबर पठान, फुरकान, मो. हनीश, शाकील, तरुण, विनोद, वीरेंदर आदि काफ़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे l

Tagged:
Share This Article