Menu
#मनोरंजन

25 जनवरी को भी हरिद्वार में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अधिक सर्दी होने के कारण जिला अधिकारी ने लिया फैसला

25 जनवरी को भी हरिद्वार में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अधिक सर्दी होने के कारण जिला अधिकारी ने लिया फैसला हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया है कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2024 को जनपद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 जन, 2024
25 जनवरी को भी हरिद्वार में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अधिक सर्दी होने के कारण जिला अधिकारी ने लिया फैसला

25 जनवरी को भी हरिद्वार में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अधिक सर्दी होने के कारण जिला अधिकारी ने लिया फैसला

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया है कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2024 को जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी के तहत दिनांक 25 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के कुछ जगह घना कोहरा, कहीं-कही शीत दिवस व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त की गयी है.

वर्तमान शीतकालीन आपदा के मद्देनजर विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 25 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त आँगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है.
अत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 25 जनवरी, 2024 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है. उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

Share This Article