Menu
#Mumbai

एलन देहरादून के सारांश यादव ऑल इंडिया रैंक 660 के साथ सिटी टॉपर

देहरादून आईआईटी मद्रास द्वारा घोषित जेईई एडवांस्ड के नतीजों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट देहरादून ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट देहरादून के सेंटर हैड गिरीश गौड़ ने बताया कि एलन देहरादून के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट सारांश यादव ने ऑल इंडिया रैंक 660 प्राप्त कर देहरादून सिटी में टॉप …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 जून, 2024
एलन देहरादून के सारांश यादव ऑल इंडिया रैंक 660 के साथ सिटी टॉपर

देहरादून

आईआईटी मद्रास द्वारा घोषित जेईई एडवांस्ड के नतीजों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट देहरादून ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट देहरादून के सेंटर हैड गिरीश गौड़ ने बताया कि एलन देहरादून के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट सारांश यादव ने ऑल इंडिया रैंक 660 प्राप्त कर देहरादून सिटी में टॉप किया है। इसके अलावा सात्विक पंत ने एआईआर 1787, लक्ष्य पंत ने एआईआर 1794, पुष्कर कोठारी ने एआईआर 1834 एवं आदित्य बंसल ने एआईआर 2127 प्राप्त की है। एलन देहरादून से कुल आठ विद्यार्थियों ने टॉप 5000 में एवं कुल 20 विद्यार्थियों ने टॉप 10,000 और 24 विद्यार्थियों ने टॉप 15,000 रैंक में जगह बनाई है। देहरादून में इस तरह का अद्वितीय परिणाम एलन की उच्च कोटि की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित करता है।

 

वेद लाहोटी ऑल इंडिया टॉपर 

एलन के निदेशक राजेश माहेश्वरी ने बताया कि नेशनल रिजल्ट्स में एलन के क्लासरूम स्टूडेंट वेद लाहौटी ने आल इंडिया टॉप किया है। वेद ने आईआईटी जेईई के 64 वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सर्वाधिक पर्सेन्ट स्कोर प्राप्त किया है। एलन के टॉप-10 में 4 स्टूडेंट्स और टॉप-100 में 45 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने स्थान बनाया है। टॉप-10 में रैंक-1 के साथ एआईआर-4 पर रिदम केड़िया, 6 पर राजदीप मिश्रा, 7 पर द्विजा पटेल हैं। इसके साथ ही एआईआर-12 पर राघव शर्मा, 15 पर शॉन थॉमस, 16 पर बिस्मित साहू, 21 पर शौर्य अग्रवाल, 22 पर नमिश, 23 पर अंश गर्ग, 26 पर मितांशु, 28 पर शेखर झा, 29 पर मोहम्मद सूफियान, 30 पर सागर वी, 31 पर इशान गुप्ता, 35 पर रिशित अग्रवाल, 36 पर विदिप रेड्डी, 37 पर अंशुल गोयल, 38 पर अक्षर झाला, 40 पर अरनव, 44 पर आदिश्वर सिंह व 49 पर अवैद रहे हैं। आल इंडिया रैंक-69 पर एलन लाइव क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र अविक दास रहे। ये सभी परिणाम ऑफिशियल वेलिडेटर अर्नस एण्ड यंग (ई-वाइ) से वैरिफाइड हैं। एलन देश में पहला संस्थान है जो अपने परिणामों को वेलिडेट करवा रहा है।

Tagged:
Share This Article