Menu
#Mumbai

अल्मोड़ा: पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई: ट्रॉली बैग में ‘टूरिस्ट’ बनकर गांजा ले जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार, 66 किलो माल बरामद.

रानीखेत/अल्मोड़ा (10 फरवरी 2026): नशा तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस के ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान को अल्मोड़ा में बड़ी सफलता मिली है। रानीखेत पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान एक सफेद कार से 66.288 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 फ़र, 2026
अल्मोड़ा: पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई: ट्रॉली बैग में ‘टूरिस्ट’ बनकर गांजा ले जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार, 66 किलो माल बरामद.

रानीखेत/अल्मोड़ा (10 फरवरी 2026): नशा तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस के ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान को अल्मोड़ा में बड़ी सफलता मिली है। रानीखेत पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान एक सफेद कार से 66.288 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो टूरिस्ट बनकर ट्रॉली बैग में नशे की खेप ले जा रहे थे।

: पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई; ट्रॉली बैग में ‘टूरिस्ट’ बनकर गांजा ले जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार, 66 किलो माल बरामद

कोतवाल रानीखेत भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि पुलिस टीम रानीखेत के “अशोक द्वार” के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार में तीन युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से वीआईपी ट्रॉली बैग मिले, जिनमें कपड़ों की जगह ठूंस-ठूंसकर गांजा भरा हुआ था।

हल्द्वानी ले जा रहे थे खेप पूछताछ में पता चला कि ये तस्कर पहाड़ी क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा करके हल्द्वानी और मैदानी इलाकों में खपाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की कार को भी सीज कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  1. विकास: निवासी खरमासी, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)।

  2. अनमोल सिंह: निवासी रामनगर रोड, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)।

  3. जसपाल सिंह: निवासी ग्राम प्रतापपुर, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)।

पुलिस का बयान सीओ रानीखेत विमल प्रसाद ने कहा, “हम नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गांजा कहाँ से खरीदा गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।” तीनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Tagged:
Share This Article