Menu
#Mumbai

BREAKING NEWS : अल्मोड़ा बस हादसा – भिकियासैंण में खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, कई घायल !

BREAKING NEWS : द्वाराहाट से रामनगर जा रही एक बस अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में विनायक के पास गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। बस में कुल 18 यात्री सवार बताए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 दिस्, 2025
BREAKING NEWS : अल्मोड़ा बस हादसा – भिकियासैंण में खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, कई घायल !

BREAKING NEWS : द्वाराहाट से रामनगर जा रही एक बस अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में विनायक के पास गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। बस में कुल 18 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

मृतक में पांच पुरुष दो महिला शामिल

1- गोविंद बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष निवासी जमोली।

2- पार्वती देवी पत्नी गोविंद बल्लभ उम्र 75 वर्ष निवासी जमोली।

3- सूबेदार नंदन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र 65 वर्ष निवासी जमोली।

4- तारा देवी पत्नी महेश चंद्र उम्र 50 वर्ष निवासी बाली पटवारी क्षेत्र।

5- गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष।

6- उमेश उम्र 25 वर्ष।

7- शेष 1 मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

हादसे में घायल 12 व्यक्ति जिसमें 10 पुरुष दो महिला शामिल।

1- नंदा बदला पुत्र सदानंद उम्र 50 वर्ष निवासी नोबाड़ा।

2- राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी जीआईसी द्वाराहाट।

3- नंदी देवी पत्नी देवेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नोबाड़ा।

4- हंसी सती पत्नी रमेश चंद्र उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगोली।

5- मोहित सती उम्र 16 वर्ष निवासी नोघर।

6- बुद्धिबल्लभ भगत उम्र 58 वर्ष निवासी अमोली।

7- हरीश चंद्र उम्र 62 वर्ष निवासी पाली।

8- भूपेंद्र सिंह अधिकारी उम्र 64 वर्ष निवासी जमोली।

9- जितेंद्र रिखाड़ी उम्र 37 वर्ष निवासी विनायक।

10-नवीन चन्द्र पुत्र दुर्गादत्त तिवाड़ी उम्र 55 वर्ष ड्राइवर

11- हिमांशु पालीवाल पुत्र महेश चंद्र उम्र 17 वर्ष।

12- प्रकाश चन्द्र पुत्र रामदत्त उम्र 43 वर्ष निवासी चचरोटी स्यालदे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा जा रहा है।

#almora #bus accident

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। बस (द्वाराहाट या भिकियासैंण से रामनगर की ओर जा रही थी) सैलापानी के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी । बस में करीब 15 से 18 यात्री सवार थे।

 रेस्क्यू ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर भिकियासैंण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर करने की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण स्टीयरिंग फेल होना या चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

पहाड़ी रास्तों पर लगातार हो रहे ये हादसे सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें।

 

Share This Article