Menu
#मनोरंजन

दैनिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का फर्ज भी निभा रही पौड़ी पुलिस, गहरी खाई में गिरी महिला के लिए बनी देवदूत 

  रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी: पौड़ी जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।   चौकी सबदरखाल थाना देवप्रयाग पौड़ी पर सूचना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अप्र, 2024
दैनिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता का फर्ज भी निभा रही पौड़ी पुलिस, गहरी खाई में गिरी महिला के लिए बनी देवदूत 

 

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी: पौड़ी जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

चौकी सबदरखाल थाना देवप्रयाग पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला जो सिरालाखाल में रोड़ के किनारे पेड़ पर चढ़कर फूल तोड़ रही थी अचानक पैर फिसलने के कारण 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी सबदरखाल मय पुलिस टीम आपदा राहत दल मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे तथा कड़ी मेहनत व बड़ी मशक्कत के साथ गहरी खाई में उतरकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला को खाई से बाहर निकाला गया।

 

108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पौड़ी भिजवाया गया। स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त महिला सुनीता देवी जो दिल्ली में रहती है, अपने मायके सिरालाखाल आई हुई थी।

घायल महिला सुनीता देवी (उम्र 35वर्ष) पत्नी  विजयपाल, निवासी-कोटला, मुबारकपुर, दिल्ली की रहने वाली है।

 

पुलिस टीम में  उप निरीक्षक अमित कुमार, मुख्य आरक्षी 78 बुद्धिबल्लभ सिंह, रिक्रूट आरक्षी अजय उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article