Menu
#Mumbai

हाइजीन से संबंधित जानकारी प्रदान करने के साथ साथ सेनेटरी नैपकिन भी बांटे

देहरादून। असहाय जनकल्याण सेवा समिति ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खीबाग की छात्राओं को हैल्थ पोस्ट रीठा मंडी की अध्यक्षा नीतू वालिया एवं संतोष के सहयोग से हाइजीन संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सेनेटरी नैपकिन भी बांटे जिसमें समाजसेवी निशू शर्मा ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। असहाय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 मई, 2023
हाइजीन से संबंधित जानकारी प्रदान करने के साथ साथ सेनेटरी नैपकिन भी बांटे

देहरादून।

असहाय जनकल्याण सेवा समिति ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खीबाग की छात्राओं को हैल्थ पोस्ट रीठा मंडी की अध्यक्षा नीतू वालिया एवं  संतोष के सहयोग से हाइजीन संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सेनेटरी नैपकिन भी बांटे जिसमें समाजसेवी निशू शर्मा ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया। असहाय जनकल्याण सेवा समिति की अध्यक्षा  बलवीर नौटियाल ने बताया कि उनकी संस्था विद्यालय द्वारा लगाए गए एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में भी अपना सहयोग प्रदान करती हैं। इसके अतिरिक्त संस्था डिजर्विंग स्टूडेंट सपोर्ट सोसाइटी के सहयोग से विद्यालय की इंटर पास एवं परीक्षा परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जरूरतमंद एवं निर्धन छात्राओं को विभिन्न तकनीकी कोर्स जैसे फिजियोथैरेपी, एम एल टी , एग्रीकल्चर, एवं हॉस्पिटल मैनेजमेंट आदि साईं इंस्टिट्यूट में पिछले पांच से बरसों से करवा रही है जिसके तहत वर्तमान में विद्यालय की 10 छात्राएं उक्त कोर्स को कर रही है तथा दो छात्राएं डॉल्फिन इंस्टिट्यूट में बीएससी बायोटेक संस्था के सहयोग से निशुल्क कर रही हैं इस वर्ष भी संस्था द्वारा उपरोक्त संस्था के सहयोग से कक्षा 12 की होनहार तथा जरूरतमंद एवं निर्धन छात्राओं को उपरोक्त कोर्स करवाने के लिए विभिन्न इंस्टिट्यूट से संपर्क किया जा रहा है ताकि कुछ छात्राओं को कम फीस पर और निशुल्क प्रशिक्षण करवा कर उन्हें सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत करने का अफसर प्रदान किया जा सके। विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता भट्ट ने संस्था का धन्यवाद देते हुए कहा कहा कि वह भी इस पुनीत कार्य में संस्था को अपना सहयोग प्रदान करती रहेंगी।

Tagged:
Share This Article