Menu
#इंटरव्यू

टीम इंडिया का वनडे मैच में कमाल

वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेला गया. इस लो स्कोरिंग मैच में भारत ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करेबियाई टीम को 5 विकेट से हरा दिया. इस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 जुल, 2023
टीम इंडिया का वनडे मैच में कमाल

वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेला गया. इस लो स्कोरिंग मैच में भारत ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करेबियाई टीम को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

इस मुश्किल पिच में भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया. ईशान किशन 46 गेंद में 52 रन की पारी खेली. उनकी इस शानदार पारी की मदद से भारत इस आसान लक्ष्य को 22.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल करने में कामयाब रहा. किशन के अलावा सूर्यकुमार यादब ने 19, रवींद्र जडेजा ने 16 और रोहित शर्मा ने नाबाद 12 रन बनाए. वेस्ट इंडीज के लिए गुदाकेश मोती ने दो विकेट झटके.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी करेबियाई टीम 23 ओवर में मात्र 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की फिरकी के सामने वेस्ट इंडीज बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये. कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. वेस्ट इंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 45 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली.

भारत के लिए यह जीत काफी महत्वपूर्ण है. वेस्ट इंडीज एक मजबूत टीम है और भारत ने इस मैच में उन्हें हराकर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है. भारत के पास इस सीरीज में जीतने का अच्छा मौका है.

Tagged:
Share This Article