Menu
#Mumbai

हरिद्वार में अमित शाह: CAA के तहत 5 शरणार्थियों को दी भारतीय नागरिकता, 1100 करोड़ की योजनाओं की सौगात और विपक्ष पर तीखा प्रहार.

हरिद्वार: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार का दौरा किया। बैरागी कैंप में आयोजित एक भव्य जनसभा और राज्य सरकार के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए 5 हिंदू शरणार्थियों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 मा, 2026
हरिद्वार में अमित शाह: CAA के तहत 5 शरणार्थियों को दी भारतीय नागरिकता, 1100 करोड़ की योजनाओं की सौगात और विपक्ष पर तीखा प्रहार.

हरिद्वार: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार का दौरा किया। बैरागी कैंप में आयोजित एक भव्य जनसभा और राज्य सरकार के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए 5 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके अलावा, गृह मंत्री ने राज्य को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी और पुलिस विभाग में तकनीकी सुधार करते हुए ‘ई-जीरो एफआईआर’ प्रणाली का भी शुभारंभ किया।

amit shah

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

CAA के तहत नागरिकता और पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र कार्यक्रम की शुरुआत में अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस में नवनियुक्त 2000 आरक्षियों (कांस्टेबल) में से 5 को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके बाद उन्होंने विदेशों में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हुए 5 हिंदू शरणार्थियों को सीएए के तहत भारत की नागरिकता दी। नागरिकता पाने वालों में बलूचिस्तान के शैलेश, पाकिस्तान के जसपाल कुमार व दुर्गा राजपूत और अफगानिस्तान की हंसेरी बाई शामिल हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, “राहुल गांधी चाहे जितना विरोध कर लें, हम विदेशों में धार्मिक उत्पीड़न झेल रहे सभी लोगों को नागरिकता देकर रहेंगे। जो बाहरी देश से प्रताड़ित होकर आए हैं, उनका भारत पर उतना ही अधिकार है जितना पीएम मोदी का है।”

1100 करोड़ की परियोजनाएं और ई-जीरो एफआईआर की शुरुआत विकास को गति देते हुए गृह मंत्री ने डिजिटल माध्यम से 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें विशेष रूप से हरिद्वार के लिए करीब 427 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं शामिल हैं।

तकनीकी पहल के तहत शाह ने 1930 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर से जुड़ी ‘ई-जीरो एफआईआर’ प्रणाली का बटन दबाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा जिले में दर्ज राज्य की पहली ई-जीरो एफआईआर की कॉपी गृह मंत्री को भेंट की। इस मौके पर सीएम धामी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘विकल्प रहित संकल्प’ (संपादक: गिरिजा शंकर जोशी) का विमोचन भी किया गया।

कांग्रेस पर हमला और धामी सरकार की तारीफ अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी पूरी ऊर्जा केवल घुसपैठियों को देश में घुसाने में लगाई है। पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार, स्टिंग ऑपरेशन और ‘पर्ची व खर्ची’ से नौकरी देने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि आज उत्तराखंड में पारदर्शी तरीके से काम हो रहा है।

शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। साथ ही, 10 हजार अतिक्रमण हटाने के लिए भी उन्होंने राज्य सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा, “अटल जी ने यह राज्य बनाया था और अब मोदी जी इसे संवार रहे हैं।”

2027 के महाकुंभ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने वाले आगामी महाकुंभ का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि यह आयोजन सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा और इसे बेहद भव्य रूप दिया जाएगा।

इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के अपरिपक्व नेतृत्व में कांग्रेस को भारत की बढ़ती लोकप्रियता रास नहीं आ रही है और वे विरोध के नाम पर देश विरोधी हो गए हैं।

Tagged:
Share This Article