Menu
#Mumbai

राजपुर पर स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के प्रमुख प्रवेश द्वार पर अराजक तत्व पर लगाया अतिक्रमण का आरोप

देहरादून कन्या गुरुकुल महाविद्यालय 60,राजपुर रोड का शताब्दी महोत्सव 8 नवंबर 2023 को है। 60 राजपुर पर स्थित गुरुकुल के प्रमुख प्रवेश द्वार पर एक अराजक तत्व ने अतिक्रमण किया हुआ है। हमें प्रवेश द्वार की मरम्मत करवानी है। उसके एक स्तम्भ पर मूर्ति चिपका दी है। सनातिका संघ इस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 31 अक्ट, 2023
राजपुर पर स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के प्रमुख प्रवेश द्वार पर अराजक तत्व पर लगाया अतिक्रमण का आरोप

देहरादून

कन्या गुरुकुल महाविद्यालय 60,राजपुर रोड का शताब्दी महोत्सव 8 नवंबर 2023 को है। 60 राजपुर पर स्थित गुरुकुल के प्रमुख प्रवेश द्वार पर एक अराजक तत्व ने अतिक्रमण किया हुआ है। हमें प्रवेश द्वार की मरम्मत करवानी है। उसके एक स्तम्भ पर मूर्ति चिपका दी है। सनातिका संघ इस कार्य के लिए पिछले छह महीनों से प्रशासन को प्रार्थना पत्र दे रहा है। हम मुख्य मंत्री देहरादून के जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, नगर निगम आयुक्त, मेयर नगर निगम सभी से मिलकर प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी नाम जोख करके जा चुके हैं। सभी एकमत है कि अतिक्रमण है।

हमारा गेट खुदा पड़ा है। हम लोगों ने मजदूरों से काम करवाना शुरू करवाया ही था कि हमारे द्वार के स्तंभ पर मूर्ति चिपका कर अतिक्रमण करने वाले सुशीत्य पप्पू मनु पंडित लक्ष्मण बढशी आदर्श पंडित तथा एक बहरूपिया सा व्यक्ति ये सब आकर मजदूरों को डराने धमकाने लगे और उन्हें भगा दिया। जब महिलाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो ये सभी हमसे बहुत ही अभद्र व्यवहार करने लगे। अनेक प्रकार के अत्यंत अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया। हाथ पकड़ कर खींचातानी की। एक महिला का गला पकड़ने का प्रयास किया। 80 वर्षीया महिला को धक्का दिया। जब हमने कहा कि आप लोगों की शिकायत करेंगे तो मनु पंडित कहने लगा कि कहीं भी चले जाओ में गुरुकुल के गेट की मरम्मत का काम नहीं करने दूंगा।

द्वार पर ये सभी लोग कुर्सियां डाल कर बैठे रहते है तथा इनके दो पहिए वाहन भी खड़े रहते हैं। विद्यालय से आने जाने वाली बच्चियों पर गंदी-गंदी फब्तियां कसते रहते हैं। विद्यालय जाने वाली सड़को पर भी लोगों के वाहन खड़े रहते हैं। सड़क टूटी हुई है। इसकी मरम्मत में भी बाधा पहुंचा रहे हैं।

हम सरकार के उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं। उनको समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई।

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के इस युग में प्रशासन इस नारे को निरर्थक साबित कर रहा है ।

Tagged:
Share This Article