Menu
#Mumbai

दहेज हत्या मामले में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

डोईवाला। दो दिन पूर्व रानीपोखरी क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला आरती की उसके ससुराल पक्ष ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरती के पिता द्वारा रानीपोखरी थाने में एक तहरीर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा रानीपोखरी थाने में आरती के ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 मा, 2022
दहेज हत्या मामले में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

डोईवाला।

दो दिन पूर्व रानीपोखरी क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला आरती की उसके ससुराल पक्ष ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरती के पिता द्वारा रानीपोखरी थाने में एक तहरीर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा रानीपोखरी थाने में आरती के ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरती के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सास और मौसा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों व उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा धरना भी दिया गया था।
पर आरती की सास व मौसा की विरफ्तारी अभी तक नही की जा सकी, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज थानों गांव में सभी आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला।
ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा ने कहा कि यह घटना दिल दहलाने वाली घटना है, एक पिता ने अपनी बेटी को पढ़ा लिखा कर उसकी शादी की, और उसके ससुराल वालों ने उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी। ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा जरूर होनी चाहिए। जिससे कि अगर आगे जो कोई भी ऐसी सोच रखेगा वह हजार बार सोचेगा।
आरती के परिजनों ने कहा कि उसके ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की दहेज लिए हत्या कर दी, और अब हमें अपनी बेटी को न्याय दिलाना है। ओर आज लोगों का हुजूम यहां उस बिटिया को न्याय दिलाने के लिए उमड़ा है। और सभी आरोपियों को फाँसी की मांग कर रहे हैं।

विजुअल

बाईट-1- सुमित्रा देवी- परिजन

बाईट-2- सकिरन खातून- ग्रामीण

बाईट-3- रमेश सोलंकी- ग्रामीण

बाईट-4- रेखा बहुगुणा- ग्राम प्रधान

Tagged:
Share This Article