Menu
#Mumbai

Ankita Murder Case: विधायक रेणु पर अंकिता के माता-पिता ने लगाए गंभीर आरोप, केस में आरोपी बनाने की मांग की

उत्तराखंड अंकिता भंडारी के माता-पिता ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्य पैरोकार आशुतोष नेगी के साथ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर विधायक को साक्ष्य मिटाने का आरोपी बनाने की मांग की और अब तक उनके बयान दर्ज नहीं होने पर गंभीर आपत्ति जताई है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 दिस्, 2024
Ankita Murder Case: विधायक रेणु पर अंकिता के माता-पिता ने लगाए गंभीर आरोप, केस में आरोपी बनाने की मांग की

उत्तराखंड

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्य पैरोकार आशुतोष नेगी के साथ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर विधायक को साक्ष्य मिटाने का आरोपी बनाने की मांग की और अब तक उनके बयान दर्ज नहीं होने पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, रिजॉर्ट तोड़ने वाले जेसीबी ड्राइवर की गवाही के आधार पर विधायक को साक्ष्य मिटाने का आरोपी बनाया जाना चाहिए।

वार्ता के दौरान निचली अदालत में चल रही प्रक्रिया पर तो संतोष जताया, लेकिन सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधायक ने मौके पर जेसीबी भिजवाई। रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी के कमरे को तुड़वाया। यह अपराध के साक्ष्य मिटाने का कृत्य है, लेकिन उन्हें अब तक आरोपी नहीं बनाया गया है।

आशुतोष नेगी ने कहा कि कोटद्वार की लोअर कोर्ट में इस मामले में कुल 97 गवाह बनाए गए, इसमें 47 की गवाही हो चुकी है। जेसीबी के ड्राइवर ने भी अपने बयान में विधायक के निर्देश पर जेसीबी लेकर रिजॉर्ट तोड़ने वाले की गवाही दी है। नेगी का कहना है कि इस मामले में न सिर्फ स्थानीय विधायक की गवाही होनी चाहिए, बल्कि उन्हें इसी आधार पर आरोपी भी बनाया जाना चाहिए।

Tagged:
Share This Article