Menu
#Mumbai

दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई वार्षिक अन्तर सदन कविता पाठ प्रतियोगिता

देहरादून दून वैली पब्लिक स्कूल (जोहड़ी) ने अपनी वार्षिक अन्तर सदन कविता पाठ प्रतियोगिता, शनिवार को विद्यालय के प्रागंण में आयोजित की। समारोह के निर्णायक गणों के रूप में साधना शर्मा, सोनिया श्रीवास्तव व विद्यालय के प्रधानाचार्य चरनजीत सोई उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्णायक गणों को विद्यालय के बच्चों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 सित, 2023
दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई वार्षिक अन्तर सदन कविता पाठ प्रतियोगिता

देहरादून 

दून वैली पब्लिक स्कूल (जोहड़ी) ने अपनी वार्षिक अन्तर सदन कविता पाठ प्रतियोगिता, शनिवार को विद्यालय के प्रागंण में आयोजित की। समारोह के निर्णायक गणों के रूप में साधना शर्मा, सोनिया श्रीवास्तव व विद्यालय के प्रधानाचार्य चरनजीत सोई उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्णायक गणों को विद्यालय के बच्चों द्वारा पुष्प भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि  साधना शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए अपने अभिभाषण में कहा कि “बच्चों की कविता का प्रस्तुतिकरण और उनके हाव-भाव ने उनको बहुत ही आनंदित किया, फिर उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें कविता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।” इसके पश्चात दूसरी निर्णायिका सोनिया श्रीवास्तव ने भी बच्चों के प्रस्तुतिकरण की सराहना की और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें कविता को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चरनजीत सोई ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की और विजेता सदनों को बधाई दी और अपने अभिभाषण में कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होना जरूरी है। उन्होने कहा कि ये बच्चे ही देश के भावी नागरिक हैं जिन्हें देश की तरक्की में बराबर का योगदान देना है। कार्यक्रम का आयोजन पूजा नेगी व संतोष कँथोला ने किया। कार्यक्रम का संचालन सपना राणा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में विक्रम थापा, अंजना नेगी, अनीता धीमान ने अपना सहयोग दिया।

 

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:-

 

कनिष्ठ वर्ग उपविजेता सदन – नीलगिरि सदन

कनिष्ठ वर्ग विजेता सदन – विंध्याचल सदन

 

वरिष्ठ वर्ग उपविजेता सदन – विंध्याचल सदन

वरिष्ठ वर्ग विजेता सदन – नीलगिरि सदन

Tagged:
Share This Article