Menu
#News

बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश में हुई प्रगति की सराहना: प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है, जिसने विकसित भारत के लिए मंच तैयार किया है। प्रधानमंत्री की ट्विटर पर हैशटैग ‘गति और प्रगति के नौ साल’ के साथ यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 जून, 2023
बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश में हुई प्रगति की सराहना: प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है, जिसने विकसित भारत के लिए मंच तैयार किया है।

प्रधानमंत्री की ट्विटर पर हैशटैग ‘गति और प्रगति के नौ साल’ के साथ यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी अगुवाई वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘गति और प्रगति के नौ साल में, हमने भारत में वृद्धि और विकास की जड़ों को पोषित किया, एक बुनियादी ढांचे के परिदृश्य को आकार दिया जो अद्वितीय है।

हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है, जिसने विकसित भारत के लिए मंच तैयार किया है।

प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों पर लेख भी साझा किये।

Tagged:
Share This Article