Menu
#मनोरंजन

प्रदेश में शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मिली स्वीकृति,आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण से आंगनवाड़ी बहने होगीं सशक्त-रेखा आर्या

प्रदेश में शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मिली स्वीकृति,आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण से आंगनवाड़ी बहने होगीं सशक्त-रेखा आर्या प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन के साथ ही मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण होना राज्य के लिए है गौरव की बात-रेखा आर्या आंगनबाड़ी बहने है विभाग की ताकत,सरकार और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 19 जन, 2024
प्रदेश में शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मिली स्वीकृति,आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण से आंगनवाड़ी बहने होगीं सशक्त-रेखा आर्या

प्रदेश में शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मिली स्वीकृति,आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण से आंगनवाड़ी बहने होगीं सशक्त-रेखा आर्या

प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन के साथ ही मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण होना राज्य के लिए है गौरव की बात-रेखा आर्या

आंगनबाड़ी बहने है विभाग की ताकत,सरकार और विभाग लगातार कर रहा आंगनबाड़ी बहनों को सशक्त करने का काम-रेखा आर्या

जो कहा वह किया,मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण होने से बहने बनेगी आत्मनिर्भर-रेखा आर्या

देहरादून : प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है।

जिसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया है।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद खुशी का विषय है कि जब रामराज्य की स्थापना हो रही है उसी समय राज्य में हमारी आंगनबाड़ी बहनों को यह एक बड़ा तौहफ़ा दिया है।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के सौ प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है ।जल्द ही इनका निर्माण का कार्य किया जाएगा।

 

जल्द ही 5115 महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार मिलेगा और इन मिनी केंद्रों के उच्चीकृत होने से हमारी आंगनबाड़ी बहने सशक्त भी बनेगी

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहने विभाग की ताकत हैं। आज सरकार की हर एक योजना को जन -जन तक पहुंचाने में हमारी बहनों का भी बड़ा योगदान होता है।सरकार हमारी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Share This Article