Menu
#उधम सिंह नगर

अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश की राजनीति में परिवारवाद और दोस्तवाद खत्म कर भारतवाद लाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अरविंद केजरीवाल ने नाम ना लेते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, लेकिन इस दौरान …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 अग, 2022
अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश की राजनीति में परिवारवाद और दोस्तवाद खत्म कर भारतवाद लाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अरविंद केजरीवाल ने नाम ना लेते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, लेकिन इस दौरान देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि, मुफ्त शिक्षा देना, मुफ्त बिजली देना गुनाह है। अगर ये मुफ्त बिजली मंत्रियों को दी जाए तो ठीक है, लेकिन आम आदमी को मुफ्त देने को रेवड़ी कल्चर बताया जाता है। केजरीवाल ने कहा कि, हमारे देश की जनता को अगर फ्री की रेवड़ी के नाम पर मुफ्त शिक्षा मिल रही है तो इसमें क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मांग करता हूं, हर बच्चे के लिए अच्छी, शानदार और फ्री शिक्षा का इंतजाम किया जाए। ये फ्री की रेवड़ी नहीं बल्कि सबका अधिकार है। जो लोग इसे फ्री की रेवड़ी कहते हैं वो देश के गद्दार हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, मैं मांग करता हूं, सभी को मुफ्त बिजली दी जाए, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं। क्योंकि लोगों का आधारभूत अधिकार है। देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि, गरीबों, आम लोगों के लिए राज्य सरकारें जो सुविधाएं दे रही है, उन्हें बंद किया जाए।देश के कुछ चंद लोगों को 10 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर दिया। इस बात की जांच होनी चाहिए, जिनके कर्जे माफ किए उनका हिसाब सामने लाया जाए। इन कर्जा माफ करने वालों में कई इनके (बीजेपी) के दोस्त थे।

देशभर की खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी लगा दिया गया। आम आदमी को इससे कितना भी नुकसान हो, सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

 

Tagged:
Share This Article