Menu
#News

जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव! राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 जुल, 2022
जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव! राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पार्टी के कार्यकर्ताओं और राजनीतिक स्थिति, समीकरण के साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और भाजपा के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।

बीजेपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी के अध्यक्ष रविंदर रैना ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। जब भी जम्मू-कश्मीर में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।

बहुमत के साथ जीतेगी भाजपा

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के अध्यक्ष रविंदर रैना ने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ जीतेगी। हम पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार हैं, हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इसके साथ ही बैठक में जम्मू-कश्मीर में पार्टी की राजनीतिक व्यवस्था और क्षेत्र के भविष्य के विकास से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई।

मैं नेहरू की आलोचना नहीं कर सकता

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि मैं पंडित जवाहर लाल नेहरू कि मैं नेहरू की आलोचना नहीं कर सकता। उनके मंशा पर सवाल नहीं उठाऊंगा, उनके इरोदे अच्छे रहे होंगे, लेकिन नीतियां अच्छी रही। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि नेहरू की नीतियां खराब हो सकती हैं नीयत नहीं।

 

Tagged:
Share This Article