Menu
#Mumbai

अगस्तमुनि (रुद्रप्रयाग) : SDRF द्वारा लापता बालक का शव बरामद.

अगस्तमुनि (रुद्रप्रयाग) क्षेत्र में लापता चल रहे 04 वर्षीय बालक की खोज हेतु SDRF द्वारा त्वरित एवं सघन सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक श्री आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम को सूचना प्राप्त होते ही बडम ग्राम के लिए रवाना किया गया घटनास्थल पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 अप्र, 2026
अगस्तमुनि (रुद्रप्रयाग) : SDRF द्वारा लापता बालक का शव बरामद.

अगस्तमुनि (रुद्रप्रयाग) क्षेत्र में लापता चल रहे 04 वर्षीय बालक की खोज हेतु SDRF द्वारा त्वरित एवं सघन सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक श्री आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम को सूचना प्राप्त होते ही बडम ग्राम के लिए रवाना किया गया घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दुर्गम एवं कठिन पहाड़ी क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम द्वारा लगातार सघन तलाशी अभियान जारी रखा गया।

SDRF द्वारा लापता बालक का शव बरामद

अथक प्रयासों के उपरांत टीम को ग्राम से लगभग 02 किलोमीटर दूर ऊपरी क्षेत्र में लापता बालक का शव बरामद हुआ। तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Tagged:
Share This Article