Menu
#Mumbai

साइबर ठगी से बचाव पर जागरूकता

12 सितंबर 2025: को कोतवाली लक्सर में वरिष्ठ नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनकी सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियाँ साझा की गईं। पुलिस अधिकारियों ने गोष्ठी में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्टिंग और ऑनलाइन ठगी के तरीकों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 सित, 2025
साइबर ठगी से बचाव पर जागरूकता

12 सितंबर 2025: को कोतवाली लक्सर में वरिष्ठ नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनकी सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियाँ साझा की गईं।

पुलिस अधिकारियों ने गोष्ठी में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्टिंग और ऑनलाइन ठगी के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी गई कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें और सतर्क रहें।

इसके अलावा पुलिस ने घरेलू नौकरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने की अपील भी की। नशे के दुष्प्रभाव और उसकी रोकथाम के संबंध में भी जागरूकता प्रदान की गई।

वरिष्ठ नागरिकों को थाने का सरकारी नंबर उपलब्ध कराया गया ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क किया जा सके।

Tagged:
Share This Article