Menu
#Uncategorized

ज्यादा दूर नहीं भाग सका बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा, एनकाउंटर में पुलिस ने दबोचा

काशीपुर: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरबजीत सिंह को पंजाब के तरन तारन से गिरफ्तार कर विशेष टीम उधम सिंह नगर ला रही थी, लेकिन काशीपुर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 मा, 2025
ज्यादा दूर नहीं भाग सका बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा, एनकाउंटर में पुलिस ने दबोचा

काशीपुर: नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरबजीत सिंह को पंजाब के तरन तारन से गिरफ्तार कर विशेष टीम उधम सिंह नगर ला रही थी, लेकिन काशीपुर के पास स्थिति अचानक बदल गई।

काशीपुर के KVR हॉस्पिटल के पास हाईवे कोतवाली क्षेत्र में पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस की पिस्टल लेकर गेहूं के खेत में घुस गया

जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की और सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए

घायल आरोपी और पुलिसकर्मियों को तत्काल काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में थी और अब उसे एनकाउंटर के बाद दबोच लिया गया है।

Tagged:
Share This Article