Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में 5 जिलों में आज मौसम ख़राब रहने के आसार:

जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, इसके अलावा बुधवार से पर्वतीय इलाकों में भी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण सरकार नहीं 15 मई तक पंजीकरण पर रोक लगा दी है। केदारनाथ में अगले कुछ दिन मौसम …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 मई, 2023
उत्तराखंड में 5 जिलों में आज मौसम ख़राब रहने के आसार:

जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, इसके अलावा बुधवार से पर्वतीय इलाकों में भी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।

वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण सरकार नहीं 15 मई तक पंजीकरण पर रोक लगा दी है।

केदारनाथ में अगले कुछ दिन मौसम रहेगा खराब, पंजीकरण पर 15 मई तक लगी रोककेदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 13 मई तक 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है।

वहीं, धाम में अब तक सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर अब 15 मई तक रोक रहेगी।

संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

15 तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे।

बता दें कि 13 मई तक केदारनाथ के लिए 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है।

केदारनाथ धाम में 1.75 लाख यात्री कर चुके हैं दर्शन:

चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है।

केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

 

 

Tagged:
Share This Article