Menu
#Mumbai

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बदरीनाथ धाम दौरा

बदरीनाथ: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बुधवार को बदरीनाथ धाम का दौरा किया। यह दौरा धाम में चल रही यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण और पूजा-अर्चना के लिए किया गया। इस अवसर पर गुरुवार को उनके साथ बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और उपाध्यक्ष विजय कपरवाण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 मई, 2025
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का बदरीनाथ धाम दौरा

बदरीनाथ:  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बुधवार को बदरीनाथ धाम का दौरा किया। यह दौरा धाम में चल रही यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण और पूजा-अर्चना के लिए किया गया।

इस अवसर पर गुरुवार को उनके साथ बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी  बदरीविशाल की अभिषेक पूजा में शामिल हुए और जनकल्याण की कामना की। पदाधिकारियों ने सरस्वती अलकनंदा तट पर चल रहे पुष्कर कुंभ का भी निरीक्षण किया और वहां आए श्रद्धालुओं से बातचीत की।

बदरीनाथ पहुंचने पर द्विवेदी ने बदरीनाथ बामणी स्थित मां नंदा और माता उर्वशी मंदिर के साथ-साथ खाक चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने खाक चौक परमाध्यक्ष बाबा बालक योगेश्वर दास से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति के झुनझुन काटेज में आयोजित हवन यज्ञ में भी बीकेटीसी अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, वेदपाठी रविंद्र भट्ट और अमित बंदोलिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सचिव भूपेंद्र रावत के नेतृत्व में अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से भेंट की। कर्मचारी संघ ने शाल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का स्वागत किया तथा उन्हें श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बीकेटीसी बोर्ड गठन के लिए आभार जताया। कर्मचारी संघ ने आशा व्यक्त की कि बोर्ड के गठन से बीकेटीसी के हित में तेजी से कार्ययोजनाएं बनेंगी।

बामणी गांव में कमदी, मेहता और भंडारी थोक के हकहकूकधारियों ने भी बीकेटीसी पदाधिकारियों का फूलमालाओं और परंपरागत वाद्ययंत्रों ढोल-दमाऊं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि परंपराओं का संरक्षण उनकी प्राथमिकता है। हकहकूकधारियों ने अध्यक्ष को एक ज्ञापन भी सौंपा।

 

Tagged:
Share This Article