Menu
#Mumbai

अल्मोड़ा में गोवर्धन पूजा के दिन पूरे रस्मों रिवाज के साथ खेली गयी बग्वाल

अल्मोड़ा विजयपुर पाटिया में शनिवार को गोवर्धन पर्व पर बग्वाल खेली गई। इस पाषाण युद्ध में सौ से अधिक वीर शामिल हुए। दोनों दलों ने एक दूसरे पर खूब पत्थर बरसाए। शनिवार को हवालबाग और ताकुला ब्लॉकों की सीमा पर स्थित विजयपुर पाटिया गांव में गोवर्धन के मौके पर चार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 नव, 2024

अल्मोड़ा

विजयपुर पाटिया में शनिवार को गोवर्धन पर्व पर बग्वाल खेली गई। इस पाषाण युद्ध में सौ से अधिक वीर शामिल हुए। दोनों दलों ने एक दूसरे पर खूब पत्थर बरसाए। शनिवार को हवालबाग और ताकुला ब्लॉकों की सीमा पर स्थित विजयपुर पाटिया गांव में गोवर्धन के मौके पर चार गांवों की एकता का प्रतीक बग्वाल संपन्न हुई। पाषाण युद्ध में पाटिया, भटगांव के बग्वालीवीर पंचघटिया नदी के एक ओर से और कसून व कोटयूडा गांव के वीर दूसरी ओर से बग्वाल में शामिल हुए। काफी संख्या में लोगों ने इस पाषाण युद्ध में भाग लिया। इस बार 46 मिनट तक यह पाषाण युद्ध चला। पाषाण युद्ध में बग्वाली वीरों ने एक दूसरे पर खूब पत्थर बरसाए। युद्ध में छह बग्वालीवीरों को मामूली चोटें आई। पानी पीने पर शंख ध्वनि के साथ पत्थरों की बारिश रूक गई। बता दें कि विजयपुर पाटिया में खेली जाने वाली बग्वाल में दो-दो गांव के बग्वालीवीर एक दल में शामिल होकर दूसरे दल पर जमकर पत्थर बरसाते हैं। जिस दल का सदस्य सबसे पहले पंचघटिया नदी में उतर कर पानी पी लेता है। उस दल को विजयी घोषित किया जाता है।

Tagged:
Share This Article