Menu
#Mumbai

बाणा गांव में पहली बार आएगी बाशिक महाराज की पालकी

त्यूणी। बाणा गांव में बाशिक महासू देवता की पालकी आज सोमवार को पहली बार आएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बाणा गांव में काली माता का मंदिर है। बाशिक महाराज काली माता के निमंत्रण पर उनके मेहमान के रूप में गांव में पधारेंगे। काली माता के भंडारी लछराम राणा ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 मई, 2024
बाणा गांव में पहली बार आएगी बाशिक महाराज की पालकी

त्यूणी।

बाणा गांव में बाशिक महासू देवता की पालकी आज सोमवार को पहली बार आएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बाणा गांव में काली माता का मंदिर है। बाशिक महाराज काली माता के निमंत्रण पर उनके मेहमान के रूप में गांव में पधारेंगे। काली माता के भंडारी लछराम राणा ने बताया कि उनके जीवन में पहली बार बाशिक महासू देवता की पालकी माता के आग्रह पर गांव में आ रही है। खत बाणाधार के स्याणा कुंवर सिंह राणा ने बताया कि काली माता के कार सेवक देवता के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बताया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए पेयजल आपूर्ति, सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर कर्मचंद राणा, श्याम सिंह राणा, चतर सिंह राणा, हरदास, भोपाल सिंह, सरदार सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article