Menu
#मनोरंजन

भगवानपुर के तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू, विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर किया शुभारंभ

  संवाददाता : रागिब नसीम,   भगवानपुर । कस्बे स्थित बीएसएनल एक्सचेंज के समीप तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत किया। विधायक ममता …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 मा, 2024
भगवानपुर के तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू, विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 

संवाददाता : रागिब नसीम, 

 

भगवानपुर । कस्बे स्थित बीएसएनल एक्सचेंज के समीप तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है।

शुक्रवार को विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत किया। विधायक ममता राकेश ने यह कार्य कराने की मांग बहुत वर्ष से की जा रही थी। तालाब के ओवर फ्लो होने से आसपास के क्षेत्रों में जलभराव व किसानों की फसल बर्बाद हो रही थी अब इस समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तहसील भवन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत कैबिनेट मंत्री स्व सुरेंद्र राकेश के सपनों को साकार हो रहे हैं।

इस मौके पर नासिर परवेज, फारुख प्रधान, सलीम अहमद, अमित कुमार, सलमान प्रधान, इरफान अली, नदीम गौरी, आबाद अली, लालू, समीम, अमित तलवार, राजेन्द्र सिंह, वसीम, सादिक, कालू, मन्वर मास्टर, शेफ अली, विपिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Share This Article