Menu
#News

IPL चैंपियन बने, अब गेंद और बल्ले दोनों से मचा रहे कोहराम, हार्दिक पंड्या में बदलाव से संजय मांजरेकर हैरान

पंड्या ने आईपीएल सीजन 2022 से पहले अपने में बदलाव किया और एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में उभरे। पंड्या ने आईपीएल 2022 सीजन में नई टीम गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया, और ये टीम सीजन का खिताब ले गई। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र ने हार्दिक पंड्या की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 जुल, 2022
IPL चैंपियन बने, अब गेंद और बल्ले दोनों से मचा रहे कोहराम, हार्दिक पंड्या में बदलाव से संजय मांजरेकर हैरान

पंड्या ने आईपीएल सीजन 2022 से पहले अपने में बदलाव किया और एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में उभरे। पंड्या ने आईपीएल 2022 सीजन में नई टीम गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया, और ये टीम सीजन का खिताब ले गई।

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र ने हार्दिक पंड्या की जिंदगी ही बदलकर रख दी। उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया और पुरानी फॉर्म हासिल की। कुंग फू पंड्या नाम से मशहूर हार्दिक ने इसके बाद भारत के लिए भी वैसा ही प्रदर्शन किया। उनके अंदर आए इस बदलाव से हर कोई हैरान है। इस बारे में भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि मैं ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के क्रिकेट के बदलाव से काफी हैरान हूं।

पंड्या ने आईपीएल सीजन 2022 से पहले अपने में बदलाव किया और एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में उभरे। पंड्या ने आईपीएल 2022 सीजन में नई टीम गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया, और ये टीम सीजन का खिताब ले गई। वहीं, पंड्या ने आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व किया। वहां भी उन्होंने टीम को सीरीज में सफलता दिलाई।

इसके बाद उन्होंने भारत में जोस बटलर के नेतृत्व वाले इंग्लैंड को हराकर टी20 और एकदिवसीय सीरीज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मांजरेकर ने संकेत दिया कि गुजरात टाइटंस ने नई आईपीएल फ्रेंचाइजी का पंड्या को कप्तान बनाकर एक बड़ा जोखिम उठाया, जिस पर आलोचकों ने कई सवाल उठाए। हालांकि, पंड्या ने वहां न सिर्फ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, बल्कि आलोचना करने वालों को मुंह तोड़ जवाब भी दिया।

मांजरेकर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘पंड्या ने अपने क्रिकेट में पूरी तरह से बदलाव किया है, न सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी उन्होंने जीतोड़ मेहनत की है, जिस वजह से उन्हें सफलता मिल रही है। यह एक वाइल्डकार्ड था जिसे फ्रेंचाइजी ने खेला था। सबसे पहले पंड्या को रिटेन करना और इसके बाद उन्हें कप्तान बनाना। हालांकि, इससे पहले वे अपनी फिटनेस समस्या से जूझ रहे थे। उनकी बल्लेबाजी पहले की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए एक मुद्दा बनी हुई थी।’ मांजरेकर ने यह भी महसूस किया कि महत्वाकांक्षी व्यक्ति के पास हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का एक अच्छा मौका होता है और वह पंड्या में उस विशेषता को देख सकते हैं।

 

Tagged:
Share This Article