Menu
#Mumbai

बीएसएनएल अपनी प्रॉपर्टी रेंट पर देने के लिए लगा रहा चक्कर।

देहरादून। हमारी प्रॉपर्टी सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त है। ग्राहक हमारे भवनों में उपलब्ध सुविधाओं और बुनियादी ढांचों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। कुछ इसी तरह की बातों के साथ इन दिनों बीएसएनएल के अधिकारी अपनी प्रॉपर्टी को रेंट पर देने के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर काट रहे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 अप्र, 2023
बीएसएनएल अपनी प्रॉपर्टी रेंट पर देने के लिए लगा रहा चक्कर।

देहरादून

हमारी प्रॉपर्टी सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त है। ग्राहक हमारे भवनों में उपलब्ध सुविधाओं और बुनियादी ढांचों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। कुछ इसी तरह की बातों के साथ इन दिनों बीएसएनएल के अधिकारी अपनी प्रॉपर्टी को रेंट पर देने के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को ये अधिकारी नेहरू कॉलोनी स्थित उत्तराखंड जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे हुए थे,जहाँ अधिकारियों से मिल कर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीएसएनएल में आवासीय और अन्य निर्मित सुविधाओं सहित बिल्डिंग स्पेस को किराए पर दिया जा रहा है। बताया बीएसएनएल पूरे देश में 15 हजार से अधिक भूमि पार्सल का मालिक है, जिसमें विभिन्न प्रकार के भवन है जैसे प्रशासनिक कार्यालय भवन,टेलीफोन एक्सचेंज,स्टाफ क्वार्टर, प्रशिक्षण केंद्र आदि । लगातार घटती कर्मचारियों की संख्या और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लघुकरण के परिणामस्वरूप इन भवनों में खाली उपयोग किए जाने वाला स्थान उपलब्ध है। मंगलवार को जल संस्थान की ओर से भी अपनी सभी शाखाओं में इनका पत्र सर्कुलेट किया गया।

Tagged:
Share This Article