Menu
#Mumbai

आयुष्मान योजना को लेकर लाभार्थियों को किया गया जागरूक

देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से देहरादून जनपद के विभिन्न सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में आयुष्मान जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अस्पतालों में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों तथा ओपीडी में आने वाले लोगों को आयुष्मान भारत योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) से जुड़ी महत्वपूर्ण …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जन, 2026
आयुष्मान योजना को लेकर लाभार्थियों को किया गया जागरूक

देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से देहरादून जनपद के विभिन्न सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में आयुष्मान जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अस्पतालों में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों तथा ओपीडी में आने वाले लोगों को आयुष्मान भारत योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान आयुष्मान योजना से संबंधित पंपलेट एवं अन्य प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी (आईएएस) के निर्देशों के क्रम में आयुष्मान योजना और एबीडीएम की जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक (आईईसी) नवीन शुक्ला, नवीन चमोली एवं एबीडीएम के प्रतिनिधि प्रणव शर्मा द्वारा राजधानी के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए संचालित ‘वय वंदना कार्ड’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनसे शीघ्र कार्ड बनवाने की अपील की गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर योजना का लाभ मिल सके।

इसके साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को डेढ़ लाख रुपये या एक सप्ताह तक (जो पहले हो) के तत्काल निःशुल्क उपचार की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई।

एबीडीएम के अंतर्गत आभा आईडी के महत्व, स्वास्थ्य रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन, ‘स्कैन एंड शेयर’ सुविधा के लाभ तथा किसी भी जानकारी, सुझाव या शिकायत के निस्तारण हेतु जारी टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी लोगों को दी गई।

इस अवसर पर अस्पतालों में आयुष्मान योजना को लेकर लोगों को भ्रमित करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की गई तथा योजना की गुणवत्ता और सार्वभौमिकता से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।

Tagged:
Share This Article