Menu
#Destinations

Bengal CM Oath LIVE: शुभेंदु बने सीएम-पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ बंगाल में नया अध्याय शरू

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल की और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकरी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 मई, 2026
Bengal CM Oath LIVE: शुभेंदु बने सीएम-पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ बंगाल में नया अध्याय शरू

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल की और बीजेपी नेता शुभेंदु  अधिकरी ने  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई।

शुभेंदु अधिकारी के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष  समेत कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शुरुआती मंत्रिमंडल में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदिराम टुडू जैसे नेताओं को जगह मिली है। आने वाले दिनों में कैबिनेट विस्तार की भी संभावना जताई जा रही है।

2026 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर करते हुए बहुमत हासिल किया और लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस के शासन का अंत कर दिया। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह जीत राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है

Tagged:
Share This Article