Menu
#News

भद्रराज मंदिर : अमर्यादित वस्त्र पहनकर श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित

मसूरी : मसूरी से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर 7,267 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिद्धपीठ भद्रराज मंदिर में अब श्रद्धालु अमर्यादित वस्त्र पहनकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलभद्र (बलराम) के नाम से स्थापित इस मंदिर में यह निर्णय भद्रराज मंदिर समिति बिन्हार जौनपुर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 जुल, 2025
भद्रराज मंदिर : अमर्यादित वस्त्र पहनकर श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित

मसूरी : मसूरी से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर 7,267 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिद्धपीठ भद्रराज मंदिर में अब श्रद्धालु अमर्यादित वस्त्र पहनकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलभद्र (बलराम) के नाम से स्थापित इस मंदिर में यह निर्णय भद्रराज मंदिर समिति बिन्हार जौनपुर मसूरी, पछवादून की ओर से लिया गया है।

समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि मंदिर में छोटे वस्त्र, स्कर्ट, ऑफ पेंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस पहनकर आने वालों को प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर में सभी का आचरण मर्यादित होना चाहिए और इसीलिए श्रद्धालुओं से मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर आने का आग्रह किया जा रहा है।

मंदिर समिति ने यह भी व्यवस्था की है कि अगर कोई व्यक्ति अमर्यादित वस्त्र पहनकर आता है तो उसे धोती उपलब्ध कराई जाएगी। इस मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और 16 तथा 17 अगस्त को यहां मेले का आयोजन भी किया जाता है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय मंदिर की गरिमा और पवित्रता को बनाए रखने के लिए लिया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू
  • अमर्यादित वस्त्र पहनकर प्रवेश प्रतिबंधित
  • धोती की व्यवस्था उपलब्ध
  • 16-17 अगस्त को मेले का आयोजन
  • मंदिर की गरिमा बनाए रखने का उद्देश्य
Tagged:
Share This Article