Menu
#Mumbai

थाना भगवानपुर पुलिस ने बचाए दो गौवंश, एक आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुर (हरिद्वार): थाना भगवानपुर पुलिस और गोवंश स्क्वॉड की त्वरित कार्रवाई से दो गौवंशीय पशुओं को कटने से पहले बचा लिया गया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दिनांक 28 सितंबर 2025 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 सित, 2025
थाना भगवानपुर पुलिस ने बचाए दो गौवंश, एक आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुर (हरिद्वार): थाना भगवानपुर पुलिस और गोवंश स्क्वॉड की त्वरित कार्रवाई से दो गौवंशीय पशुओं को कटने से पहले बचा लिया गया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

दिनांक 28 सितंबर 2025 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिकरोड़ा में आम के बाग में एक स्कॉर्पियो कार में गौवंश को गोकशी के लिए लाया गया है। सूचना पर संयुक्त टीम ने दबिश दी और मौके से आरोपी इमरान पुत्र इरफान निवासी ग्राम चांदपुर थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके से दो जीवित गौवंश और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना भगवानपुर में उत्तर प्रदेश गौसंवर्धन अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 3/11 एवं धारा 318 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी

02 जीवित गौवंशीय पशु

एक स्कॉर्पियो कार (गौवंश को क्रूरता पूर्वक परिवहन करने में प्रयुक्त)

पुलिस टीम

उ0नि0 शरद सिंह – गोवंश स्क्वॉड

उ0नि0 विनय मोहन

हे0का0नि0 सुधीर चौधरी

हे0का0 खजान सिंह

हे0का0 सुनील सैनी

का0नि0 दीवान सिंह

का0नि0 राजेन्द्र

का0 पवन कुमार

म0का0 लखमीरी

Tagged:
Share This Article