Menu
#Mumbai

Uttarakhand:सैफ को बचाने वाले भजन सिंह राणा आए सुर्खियों में..खटीमा से रखते है तालुक

उत्तराखंड बीती 16 जनवरी को मुंबई में सैफ अली खान की जान बचाने का ऑटो चालक भजन सिंह राणा खटीमा के मोहनपुर गांव का रहने वाला है। भजन सिंह की सराहना हो रही है। भजन सिंह अभी मुंबई में हैं। खटीमा विकासखंड की जादोपुर ग्राम पंचायत में पड़ने वाले मोहनपुर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 जन, 2025
Uttarakhand:सैफ को बचाने वाले भजन सिंह राणा आए सुर्खियों में..खटीमा से रखते है तालुक

उत्तराखंड

बीती 16 जनवरी को मुंबई में सैफ अली खान की जान बचाने का ऑटो चालक भजन सिंह राणा खटीमा के मोहनपुर गांव का रहने वाला है। भजन सिंह की सराहना हो रही है। भजन सिंह अभी मुंबई में हैं। खटीमा विकासखंड की जादोपुर ग्राम पंचायत में पड़ने वाले मोहनपुर गांव भी अचानक सुर्खियों में आ गया है। मोहनपुर गांव में भजन सिंह के परिवार से मिलने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं। जादोपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक राजीव सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

मोहनपुर गांव में भजन सिंह की मां कुसुमवती, पत्नी रागिनी देवी, छोटा भाई अशोक सिंह, उनकी पत्नी रूबी, बेटा काव्यांस, मझले भाई सोबरन सिंह की पत्नी संध्या देवी, पुत्री सिखा, सावरी और पुत्र दिवेश रहते हैं। छोटे भाई अशोक ने बताया कि गरीबी के कारण भजन सिंह 10वीं तक पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए 20 साल पहले वर्ष 2004 में मुंबई चले गए थे। उन्होंने मुंबई में रह रहे भगचुरी निवासी दुखंतीलाल मौर्य के साथ कुछ समय तक काम किया। बाद में ऑटो चलाने का काम करने लगे। उनका पुत्र मोहित भी 11वीं तक की पढ़ाई कर सका। वह हिमाचल प्रदेश में काम कर रहा है। उनके पिता नंदराम सिंह का तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका है।

परिवार के सभी सदस्यों ने बताया कि फोन पर उनकी भजन सिंह से वार्ता हुई थी। उन्होंने बताया कि जब सैफ अली खान में उनके ऑटो में बैठे तो उनको पहचान नहीं सका। अस्पताल में उन्हें पता चला कि वह फिल्म स्टार हैं।

Tagged:
Share This Article