दिल्ली
13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च के चलते बड़ी तादाद में किसान दिल्ली में कूच करने जा रहे हैं। इसी के चलते दिल्ली,गाजियाबाद और गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है, दिल्ली में कई परतें बैरिकेडिंग कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के अलग अलग जगहों से एक साथ 25000 से अधिक किसान, 5000 ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली के लिए निकलेंगे।
हरियाणा के करीब 14 जिले ऐसे है जहा धारा 144 लागू कर दी गयी है और इन्टरनेट सेवाएं ठप कर दी गई है।