Menu
#News

भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ: राहुल गांधी

उनके साथ यात्रा में एक सौ बीस नियमित पदयात्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सैकड़ों वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हैं। पदयात्रा दस बजे के आसपास आज के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 दिस्, 2022
भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ: राहुल गांधी

उनके साथ यात्रा में एक सौ बीस नियमित पदयात्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सैकड़ों वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

पदयात्रा दस बजे के आसपास आज के पहले पड़ाव तनोड़िया गांव पर पहुंचकर विराम लेगी।

इसके बाद अपरान्ह में पदयात्रा पुन: शुरू होगी और शाम तक आगरमालवा जिले के आगर छावनी चौक पहुंचेगी।

आज का रात्रि विश्राम कासी बरदिया में होगा।

यात्रा शनिवार और रविवार को भी आगरमालवा जिले में रहेगी और चार दिसंबर को इसी जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था।

इसके बाद से यह यात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर और उज्जैन जिले से होते हुए अगरमालवा जिले की ओर बढ़ रही है।

 

Tagged:
Share This Article