Menu
#News

भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में होगा समापन, पार्टी कार्यालय पर राहुल गांधी करेंगे ध्वजारोहण:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में संपन्न होने जा रहा है। समापन समारोह में मौलाना आजाद रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के कई वरिष्ट नेता …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 जन, 2023
भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में होगा समापन, पार्टी कार्यालय पर राहुल गांधी करेंगे ध्वजारोहण:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में संपन्न होने जा रहा है। समापन समारोह में मौलाना आजाद रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराएंगे।

इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के कई वरिष्ट नेता इसमें शामिल होंगे। इस जनसभा में हिस्सा लेने के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

एक दिन पहले रविवार को लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेता वहां मौजूद थे।

पार्टी मुख्यालय करेंगे ध्वजारोहण:

तिरंगा झंडा फहराने के लिए लाल चौक के घंटाघर की ओर रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने सोनावर में यात्रा से करीब आधे घंटा का विश्राम लिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय पह़ुंचे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को भी सुरक्षा कारणों से बंद करवा दिया गया। कई सड़कों को भी सील कर दिया गया है।

 

 

Tagged:
Share This Article