Menu
#Destinations

भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल को नम आंखों से विदाई,

रानीखेत: रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई और भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल को बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सतीश नैनवाल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 फ़र, 2026
भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल को नम आंखों से विदाई,

रानीखेत: रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई और भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल को बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सतीश नैनवाल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनका पार्थिव शरीर भतरौजखान स्थित आवास पर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुधवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बेतालघाट स्थित श्मशान घाट पर उनके 14 वर्षीय पुत्र वेदांत ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं।

सतीश नैनवाल के निधन के शोक में भतरौजखान बाजार भी बंद रहा। विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Tagged:
Share This Article