Menu
#उत्तरप्रदेश

गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग बड़ा हादसा, देर रात बेकाबू वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की दर्दनाक मौत: चमोली

इस घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। चमोली में उक्‍त दुर्घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई। जहां रविवार रात को एक बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 दिस्, 2022
गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग बड़ा हादसा, देर रात बेकाबू वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की दर्दनाक मौत: चमोली

इस घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।

चमोली में  उक्‍त दुर्घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई।

जहां रविवार रात को एक बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया।

इस दुर्घटना के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे।

जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और एक की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हुई।

तीन घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।

 

Tagged:
Share This Article