Menu
#National

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली नगर निगम में एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के 13 पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के गठन का ऐलान कर दिया है। बागी पार्षदों का कहना है कि आम आदमी पार्टी नेतृत्व जनता …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 मई, 2025
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली नगर निगम में एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के 13 पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के गठन का ऐलान कर दिया है। बागी पार्षदों का कहना है कि आम आदमी पार्टी नेतृत्व जनता से किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रहा, जिससे यह कदम उठाना पड़ा।

इन बागी पार्षदों की अगुवाई हेमचंद गोयल कर रहे हैं, जबकि मुकेश गोयल को नवगठित पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्षदों का कहना है कि उन्होंने विकास कार्यों की अनदेखी और निगम की निष्क्रियता से आहत होकर यह फैसला लिया है।

इस्तीफा देने वाले पार्षदों में हेमचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार समेत अन्य नाम शामिल हैं। इन सभी ने 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर एमसीडी में एंट्री की थी।

बागी पार्षद हिमानी जैन ने कहा, “हमने नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ का गठन किया है। पिछले ढाई सालों में नगर निगम में कामकाज ठप रहा। जनता के लिए कुछ नहीं किया गया। हम उस विचारधारा के साथ हैं जो दिल्ली के विकास के लिए काम करे।”

सूत्रों के मुताबिक अब तक कुल 15 पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं और यह संख्या और बढ़ सकती है। एमसीडी में इस घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी के लिए एक गंभीर राजनीतिक संकट के रूप में देखा जा रहा है।

यह नया राजनीतिक मोर्चा दिल्ली के स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ा प्रभाव डाल सकता है। आने वाले दिनों में इस पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया और अन्य दलों की रणनीति पर नजर रहेगी।

Tagged:
Share This Article