Menu
#News

उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, विधायक काऊ ने भी छोड़ने का किया एलान

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आ रही है। उन्होंने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोटद्वार में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज को लटका रही है। ऐसे में वे अब काम नहीं कर सकते हैं। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 दिस्, 2021

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आ रही है। उन्होंने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोटद्वार में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज को लटका रही है। ऐसे में वे अब काम नहीं कर सकते हैं। हरक सिंह रावत ने कैबिनेट की बैठक के दौरान ये इस्तीफा दिया है। वह मेडिकल कॉलेज का जीओ जारी न होने पर नाराज नजर आए। उन्हें मनाने के लिए पीछे पीछे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल निकल गए। उन्हें मनाने की कोशिश हुई, लेकिन वह नहीं माने। उनके साथ ही बीजेपी के रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया।

 

Tagged:
Share This Article