Menu
#Destinations

बिग ब्रेकिंग:- गैंगस्टर अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की मेडिकल कॉलेज के पास गोली मारकर हत्या

बिग ब्रेकिंग:- गैंगस्टर अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की मेडिकल कॉलेज के पास गोली मारकर हत्या प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 अप्र, 2023

बिग ब्रेकिंग:- गैंगस्टर अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की मेडिकल कॉलेज के पास गोली मारकर हत्या

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है।

खत्म हुआ अतीक नाम खौफ इस वक्त की सबसे बड़ी खबर गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अतीक और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे. पुलिस टीम ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर आज कई जगहों पर छापेमारी की थी. पुलिस टीम ने शहर के चकिया, कसारी मसारी और पीपल गांव इलाके में छापेमारी की थी. अतीक अहमद 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड और इस साल फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी था. इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मारा गया था, इसके साथ यूपी एसटीएफ ने शूटर गुलाम को भी मार गिराया था फिलहाल किसने हत्या की
इसके बारे में कहना जल्दबाजी होगी!

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माफिया अतीक और अशरफ को परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी वक्त अचानक से दो-तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर गोलियां दाग दी। इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों की ही मौत हो गई।

बताते चलें कि करीब दस राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक सिपाही भी घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरो ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सरेंडर कर दिया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों हमलावरों के नाम भी सामने आ गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले हमलावरों में सनी, लवलेश और अरुण शामिल था। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

Tagged:
Share This Article