Menu
#Mumbai

उत्तराखंड में बड़ा साइबर अटैक..186 सरकारी साइट हैक

उत्तराखंड उत्तराखंड में अचानक हुए साइबर अटैक से IT सिस्टम पूरी तरह लड़खड़ा गया। सीएम हेल्पलाइन, अपनी सरकार और अन्य विभागों सहित 186 से ज्यादा प्रमुख सरकारी वेब साइट हैक हो गईं। गुरुवार को सुबह 10 बजे सरकारी कामकाज ठप हुआ था। शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे तक सिस्टम को पूरी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 अक्ट, 2024
उत्तराखंड में बड़ा साइबर अटैक..186 सरकारी साइट हैक

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अचानक हुए साइबर अटैक से IT सिस्टम पूरी तरह लड़खड़ा गया। सीएम हेल्पलाइन, अपनी सरकार और अन्य विभागों सहित 186 से ज्यादा प्रमुख सरकारी वेब साइट हैक हो गईं। गुरुवार को सुबह 10 बजे सरकारी कामकाज ठप हुआ था। शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे तक सिस्टम को पूरी तरह से रिकवरी नहीं किया जा सका है। वहीं सरकारी अमला का दावा है कि हमारा डेटा सुरक्षित है।

शुक्रवार को सरकार की सबसे अहम ई-ऑफिस प्रणाली पूरी तरह से काम नहीं कर पा रही है। सचिवालय समेत दफ्तरों में कोई काम नहीं हो रहा है। यह हमला इतना बड़ा था कि UK SWAN जैसी सुरक्षित इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो गई। राज्य का सबसे महत्वपूर्ण स्टेट डेटा सेंटर भी इसकी चपेट में आ गया।

 

दरअसल, साइबर अटैक होने के बाद एक-एक करके सरकारी वेबसाइट बंद होने लगीं थी। जो लोग संपर्क करना चाह रहे थे, उन्हें मदद नहीं मिल पा रही थी।

 

डायरेक्ट बोलीं – आज शाम तक सब नार्मल हो जाएगा इस अटैक के बाद उत्तराखंड IT केयरटेकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की निदेशक निकिता खंडेलवाल ने कहा – हम एक-एक करके वेबसाइट को स्कैन कर रहे हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। आज शाम तक यह चालू हो जाएगा। साइबर अटैक कैसे हुआ? यह अभी पता नहीं चल पाया है।

 

एक्सपर्ट का दावा- कुछ देर के लिए यूके स्वान को चालू किया उत्तराखंड प्रशासन का दावा है कि गुरुवार देर शाम को यूके स्वान को अस्थाई रूप से चालू करने में कामयाब रहे, लेकिन इसे लंबे समय तक चालू नहीं रखा जा सका। 800 से ज़्यादा ऑनलाइन सेवाएं देने वाली “अपनी सरकार” तक पहुंचने की कोशिश कर रहे नागरिकों को पूरे दिन सफलता नहीं मिली।

Tagged:
Share This Article