Menu
#Mumbai

हरिद्वार में मां चंडी देवी मंदिर की पहाड़ी पर बड़ा भूस्खलन

हरिद्वार धर्मनगरी हरिद्वार में भारी बारिश के कारण बुधवार 23 अगस्त को बड़ा हादसा हो गया. यहां श्यामपुर थाना क्षेत्र में मां चंडी देवी मंदिर की पहाड़ियों पर बड़ा भूस्खलन हुआ। इस दौरान किसी भी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 अग, 2023
हरिद्वार में मां चंडी देवी मंदिर की पहाड़ी पर बड़ा भूस्खलन

हरिद्वार 

धर्मनगरी हरिद्वार में भारी बारिश के कारण बुधवार 23 अगस्त को बड़ा हादसा हो गया. यहां श्यामपुर थाना क्षेत्र में मां चंडी देवी मंदिर की पहाड़ियों पर बड़ा भूस्खलन हुआ। इस दौरान किसी भी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे और पैदल मार्ग से मां चंडी देवी मंदिर की यात्रा पर रोक लगा दी।कोरोना काल के बाद पहली बार मां चंडी देवी मंदिर की यात्रा को रोका गया है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की चपेट में चार दुकानें भी आ गई हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड में 23 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी किया था, जो सही साबित हुआ।

Tagged:
Share This Article