Menu
#News

प्रधानमंत्री आवास पर हुई बड़ी बैठक, UCC को लेकर बनी बड़ी रणनीति:

5 घंटों तक चली इस बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में समान नागरिक संहिता व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहन चिंतन हुआ है। इसके अलावा बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा लाए जा रहे यूसीसी बिल पर भी चर्चा हुई है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 जून, 2023
प्रधानमंत्री आवास पर हुई बड़ी बैठक, UCC को लेकर बनी बड़ी रणनीति:

5 घंटों तक चली इस बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में समान नागरिक संहिता व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहन चिंतन हुआ है।

इसके अलावा बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा लाए जा रहे यूसीसी बिल पर भी चर्चा हुई है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में यह तय हुआ है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर विभिन्न धर्मों के प्रमुख लोगों से बीजेपी के शीर्ष नेता बात करेंगे।

बात के जरिए बीजेपी नेता इस कानून को लेकर आम सहमति बनाएंगे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने भोपाल की रैली में कॉमन सिविल कोड को लेकर बड़ा बयान दिया था।

जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में यूसीसी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म:

अगर रिपोर्ट्स की माने तो बैठक में बीजेपी संगठन और सरकार में भी फेरबदल पर चर्चा हुई है।

2024 चुनाव से पूर्व कई नेताओं को संगठन एवं सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना बीजेपी बना रही है. जिससे जातिया समीकरणों को साधा जा सके।

Tagged:
Share This Article