Menu
#News

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक,,बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार पर होगा मंथन..

उत्तराखंड : भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद लगभग तीन माह के अंतराल में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 जुल, 2024
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक,,बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार पर होगा मंथन..

उत्तराखंड : भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के बाद लगभग तीन माह के अंतराल में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की वृहद बैठक सोमवार को देहरादून में होगी।

इसमें केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य नेताओं का मार्गदर्शन पार्टीजनों को मिलेगा।

जिसमें बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।

बैठक में जुलाई माह अंत से आरंभ होने वाली सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

 

Share This Article