Menu
#मनोरंजन

Big News: BJP ने की चार मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा, इन्हें मिली नई कमान, लिस्ट देखें

Big News: BJP announced district presidents of four fronts, they got new command, see list उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी ने महिला, युवा, ओबीसी और अल्पसंख्यक व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 फ़र, 2023

Big News: BJP announced district presidents of four fronts, they got new command, see list

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी ने महिला, युवा, ओबीसी और अल्पसंख्यक व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक युवा मोर्चा में एक भी महिला जिलाध्यक्ष नहीं बनाई गई है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा में एक जिले की कमान महिला को सौंपी गई है।

इसके अलावा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। आशीष रावत और नीरज बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष, हिमांशु चमोली को प्रदेश मंत्री, रविंद्र बिष्ट को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व विकास डिमरी को गढ़वाल सह-संयोजक बनाया गया है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में भी 10 नए पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

 

Share This Article