Menu
#मनोरंजन

Big News : भाजपा! ‘जनसंपर्क से जनसमर्थन’ को लेकर कराई गई मिस्ड कॉल

Dehradun : भाजपा! ‘जनसंपर्क से जनसमर्थन’ को लेकर कराई गई मिस्ड कॉल Dehradun : आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अभूतपूर्व 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के निमित्त चल रहे विशिष्ट परिवार संपर्क अभियान व घर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 जुल, 2023

Dehradun : भाजपा! ‘जनसंपर्क से जनसमर्थन’ को लेकर कराई गई मिस्ड कॉल

Dehradun : आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अभूतपूर्व 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के निमित्त चल रहे विशिष्ट परिवार संपर्क अभियान व घर घर संपर्क अभियान के तहत राजपुर रोड विधानसभा अंतर्गत अंबेडकर नगर मंडल के वार्ड-23 खुड़बुड़ा में राजपुर रोड विधानसभा के लोकप्रिय विधायक खजानदास व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मनमोहन शर्मा व राजीव मेहन के घर संपर्क कर उनके निवास पर पार्टी के स्टीकर लगाएं व घर घर संपर्क कर केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के पत्रक वितरित कर लोगों को अवगत कराया, समर्थन पत्र भरवाएं व ‘जनसंपर्क से जनसमर्थन’ को लेकर 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाई गई।

विधायक खजानदास ने कहा की लोगो में इस अभियान को लेकर काफी उत्साह है, उनका भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है। मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व इस अभियान को लेकर सजग है व पल पल इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

अभियान में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, अभियान संयोजक व मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, मंडल महामंत्री अभिषेक नौडियाल, क्षेत्र की पार्षद विमला गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अनिल, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी मुकेश रतूड़ी, भाजपा नेता प्रमोद भट्ट, शक्तिकेंद्र संयोजक पंकज भाटिया, मनोज जोशी, रवि कुमार, शुभम जैन, बूथ अध्यक्ष रीमा भटनागर व देवेश गोयल उपस्थित रहें।

Share This Article