Menu
#News

बड़ी खबर : मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दून SSP  ने 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

बड़ी खबर : मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दून SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित मुल्जिम ड्यूटी जैसे संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :SSP देहरादून देहरादून : जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने व ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 फ़र, 2024
बड़ी खबर : मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दून SSP  ने 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

बड़ी खबर : मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दून SSP  ने 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

मुल्जिम ड्यूटी जैसे संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :SSP देहरादून

देहरादून : जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने व ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के प्रति सजगता व संवेदनशीलता परखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की अकस्मात चेकिंग हेतु भेजा गया।

तो पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अकस्मात चेकिंग करने पर मुल्जिम ड्यूटी मैं नियुक्त पुलिसकर्मी को जिला कारागार सुद्वोवाला के गेट पर चैक करने पर डयूटी पर नियुक्त 29 पुलिस कर्मियों में से 04 पुलिस कर्मी सरकारी वाहन में अनुपस्थित पाये गये।

अनुपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा निम्न कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

1- हे0का0 योगेश
2- का0 राजेश
3- का0 अनुज
4- का0 बच्चन सिंह

Tagged:
Share This Article