Menu
#News

बड़ी खबर,,,भूकंप से दहला देश,,,,यहाँ दो द्वीपों में आई सुनामी...

बुधवार की सुबह ताइवान की राजधानी ताइपे के लोगों को जोरदार भूकंप के झटके ने दहला कर रख दिया। बताया जा रहा है। ताइवान में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। इस भूकंप के आने से ताइवान की राजधानी में भारी तबाही देखने को मिल रही है। जिसके चलते …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 अप्र, 2024
बड़ी खबर,,,भूकंप से दहला देश,,,,यहाँ दो द्वीपों में आई सुनामी...

बुधवार की सुबह ताइवान की राजधानी ताइपे के लोगों को जोरदार भूकंप के झटके ने दहला कर रख दिया। बताया जा रहा है।

ताइवान में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। इस भूकंप के आने से ताइवान की राजधानी में भारी तबाही देखने को मिल रही है।

जिसके चलते ताइवान की राजधानी ताइपे में बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है।

इसके साथ ही पूरे ताइवान में ट्रेन सेवाओं को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

ताइवान में आए इस जबरदस्त झटके का असर जापान को भी झेलना पड़ा है, जिसके चलते वहां के दो द्वीपों में सुनामी आ गई।

बताया जा रहा है कि ताइवान में आए इस भूकंप से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन आंकड़ों के आगे भी बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।

कई तस्वीरें और वीडियो आया सामने

ताइवाम में आए इस भूकंप की कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कैसे भूकंप के आने से इमारतें ढह गई है।

किसी ताश के पत्तों की तरह ताइवान में घर और इमाते ढेर हो गई। इस जोरदार भूकंप से पूरा ताइवान दहल चुका है। जानकारी के अनुसार कई लोगों के अभी भी इमारतों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

भूकंप के चलते ताइवान के कई शहरों में बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही ताइवान, जापान और फिलीपींस को सुनामी के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया हया है।

 

कामकाज को बंद करने का दिया विकल्प

इस भीषण भूकंप के चलते पूरे ताइवान में सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में क्लासिस और काम को बंद करने का विकल्प दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस भूकंप ने कई ऐतिहासिक धरोहरों को काफी हद तक नुकसान पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले बने एक स्कूल को ताइवान में आए भूकंप से काफी नुकसान पहुंचा है।

इसके साथ ही जापान की सबसे बड़ी एयरलाइंस जापान एयरलाइंस ने ओकिनावा और कागोशिमा क्षेत्रों से सभी उड़ान सेवाओं को सस्पेंड कर दिया गया है।

वहीं सुनामी संभावित इलाकों की ओर जाने वाली उड़ान सेवाओं को डाइवर्ट कर दिया गया है। ओकिनावा के नाहा एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि सभी फ्लाइट्स को डाइवर्ट को किया गया है।

Share This Article